कांग्रेस के नहीं, भाजपा के 10 विधायकों ने की अलग बैठक:सुक्खू
28-Oct-2024 10:58 PM 8633
शिमला, 28 अक्टूबर (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 10 विधायकों के बिलासपुर में जुटने का मामला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ा हो सकता है। भाजपा नेताओं को कांग्रेस पर दोषारोपण करने के बजाय अपनी अंदरूनी लड़ाई पर ध्यान देना चाहिए। डोडरा क्वार में मीडिया से बातचीत में श्री सुक्खू ने कहा कि मुझे लगता है कि बिलासपुर में कांग्रेस के नहीं, बल्कि भाजपा के विधायकों की बैठक हुई होगी। वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे हाईकमान की मंजूरी के बाद किया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^