मुख्य पृष्ठ
देश
मध्यप्रदेश
इतिहास
रूपरेखा
मेले और त्यौहार
लोक नृत्य
लोक गीत
जानीमानी हस्तियां
संस्कृति
पर्यटन
खजुराहो
सांची
ओरछा
उज्जैन
मध्यप्रदेश क्यों
मध्यप्रदेश कैसे पहुँचे
वन
वन्य जीवन
स्कूल शिक्षा
मध्यप्रदेश गान
योजनाएं
दीनदयाल चलित अस्पताल योजना
बीमारी सहायता योजना
दीनदयाल चलित अस्पताल योजना
विक्रमादित्य निःशुल्क शिक्षा योजना
प्रतिभा किरण योजना
गांव की बेटी योजना
कपिलधारा योजना
राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना
बलराम ताल योजना
खेत तालाब योजना
इंदिरा आवास योजना
स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना
राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम
जननी सुरक्षा योजना
निःशुल्क सायकिल वितरण योजना
लाड़ली लक्ष्मी योजना
दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना
मुख्यमंत्री नाम की योजनाएं
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना
मुख्यमंत्री पेयजल योजना
मुख्यमंत्री आवास योजना
मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना
मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग स्व-रोजगार योजना
मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना
राष्ट्रीय योजनाएं
दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना
अटल पेंशन योजना
दीनदयाल अंत्योदय योजना
राज्य के अंग
मध्यप्रदेश के शासकीय विभाग
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय
कमिश्नर एवं कलेक्टर
मध्यप्रदेश के मंत्री एवं राज्य मंत्री
मुख्य सचिव / अपर मुख्य सचिव / प्रमुख सचिव / सचिव
मध्यप्रदेश के जिले
अब तक
मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री
भारत के राष्ट्रपति
भारत के प्रधानमंत्री
मध्यप्रदेश के राज्यपाल
रोजगार
आलेख
सम्पर्क करें
archive
कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने प्रियंका करेंगी रायबरेली में लंबा प्रवास
Admin author
India
06-May-2024 02:55 PM
8465
रायबरेली 06 मई (संवाददाता) वर्तमान लोकसभा चुनाव में रायबरेली और अमेठी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष को मजबूत करने कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी का आज रायबरेली में आगमन हो रहा है और वह यहाँ कई दिन प्रवास करेंगी। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष को मजबूत करने कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी अपने भाई और कांग्रेस से रायबरेली संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी राहुल गांधी तथा अमेठी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के लिए प्रचार प्रसार करने आज से कुछ दिन रायबरेली में प्रवास करेंगी और इस दौरान जनता से रूबरू होंगी। गौरतलब है कि रायबरेली संसदीय क्षेत्र से राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की सीट से नामांकन किया है। यह कांग्रेस की परंपरागत सीट मानी जाती है जहां से राहुल गांधी के दादा फिरोज गांधी, दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी सांसद रहे है। इसके अलावा यहां से गांधी परिवार के अन्य रिश्तेदार अरुण नेहरू शीला कौल आदि भी सांसद चुने गए थे। तीन बार को छोड़ कर यह सीट हमेशा कांग्रेस के पास रही है। राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। दिनेश प्रताप सिंह 2019 में सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके है। उस दौरान मोदी लहर के बावजूद सोनिया गांधी विजयी हुई थी। दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली के ही रहनेवाले है। अमेठी में कांग्रेस ने किशोरीलाल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। किशोरीलाल करीब 40 वर्षों से गांधी परिवार के करीबी है और राजीव गांधी से लेकर सोनिया गांधी व उनके पारिवारिक मित्र कैप्टन सतीश शर्मा आदि के लिए काम कर चुके है। रायबरेली और अमेठी के चप्पे चप्पे से और यहां की राजनीति से वाकिफ व उंसमे खासा दखल रखने वाले किशोरी लाल भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनावी मैदान में है। पार्टी सूत्रों की माने तो प्रियंका गांधी तीन चार दिन रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में रुक कर पार्टी के लिए प्रचार प्रसार करेंगी। इस दौरान वह जनसभाएं व रोड शो भी करेंगी और डोर टू डोर जनता के बीच जा कर अपने भाई राहुल और किशोरी लाल के लिए वोट मांगेंगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी के आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा और मतदाताओ पर कांग्रेस अपनी पकड़ और मजबूत करेगी।...////...
«
रामद्रोह' और 'राष्ट्रद्रोह' कांग्रेस के डीएनए में है: योगी
नगरीय विकास
»
प्रतापगढ़:डंफर से टकराकर कार में लगी आग, दो की जलकर मौत ,तीन की हालत गंभीर
POST CATEGORY
देश
मुख्यमंत्री
जनसंपर्क मंत्री
मुख्य सचिव
नगरीय विकास
उच्च शिक्षा
स्कूल शिक्षा
पंचायत एवं ग्रामीण विकास
किसान कल्याण एवं कृषि विकास
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
ऊर्जा
जॉब अलर्ट
चर्चा में
सामान्य ज्ञान
साक्षात्कार
एडमिशन
राजस्व
चुनाव संबंधी समाचार
आलेख
© 2025 - All Rights Reserved -
mpenews
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
kaangres-ke-paksh-men-maahaul-banaane-priyamka-karengee-raayabarelee-men-lamba-pravaasa
FZF:
FZF
URL:
https://www.mpenews.com/kaangres-ke-paksh-men-maahaul-banaane-priyamka-karengee-raayabarelee-men-lamba-pravaasa
PAGETOP:
ERROR: