कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में माओवादी शामिल होने की बना रहे हैं योजना: भाजपा
03-Oct-2022 09:34 PM 1979
बेंगलुरू, 03 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद लहर सिंह सिरोया ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के कर्नाटक चरण में माओवादी शामिल होने की योजना बना रहे हैं। श्री सिरोया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सिद्दारमैया से इस बारे में स्पष्टीकरण देने का आग्रह किया। श्री सिरोया ने कांग्रेस से इस बात की पुष्टि करने के लिए कहा कि क्या उनकी पार्टी के कुछ सदस्यों ने हाल के वर्षों में मीडिया आउटलेट बनाने और उसे चलाने के लिए नक्सलियों को धन इकट्ठा करने में मदद की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^