कांग्रेस की दिल्ली, हरियाणा तथा दादर नगर हवेली को लेकर बैठक
05-Apr-2024 08:29 PM 7465
नयी दिल्ली, 05 अप्रैल (संवाददाता) कांग्रेस की हरियाणा, दिल्ली तथा दादर नगर हवेली के लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में बैठक हुई। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव-संगठन के सी वेणुगोपाल तथा अन्य नेताओं की मौजूदगी में हुई। उन्होंने बताया कि बैठक में पार्टी की प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश अध्यक्ष और संबंधित राज्य के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^