05-Jan-2024 07:17 PM
4973
शिमला, 05 जनवरी (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि कांग्रेस के नेता गारंटी केवल एक बार देते हैं और पूरी नहीं करते हैं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं और जो नहीं कहते वह भी कर दिखाते हैं।
श्री नड्डा ने शुक्रवार को यहां पीटरहॉफ में कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि है जब तक यहां के देवी देवताओं को नमन नहीं करता है यात्रा सफल नहीं होती। उन्होंने कहा कि नया साल राममय होगा, राम ने किया सभी मर्यादाओं का पालन। इसी प्रकार भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता भी राम की तरह मर्यादित रूप से जनता की सेवा करते हुए देश को सशक्त बनाएगा। इसी से देश शक्तिशाली होगा।
श्री नड्डा ने कहा कि 22 जनवरी से हम सब सभी तीर्थ स्थलों और मंदिरों में सफाई अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि राम ज्योति को नाम पर दिवाली मनाते हुए हर घर में पांच ज्योति जलाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण में भी हिमाचल का भी बड़ा योगदान है, 11 जून 1989 को पालमपुर की पावन धरती से राम मंदिर का प्रस्ताव पारित हुआ था , आज प्रस्ताव साकार होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी पालमपुर आए थे और इस प्रस्ताव को पारित करने का कार्य किया था जो हिमाचल के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने कहा की कांग्रेस के नेता कहते थे कि वे तीनों राज्यों में हुए चुनाव में जीत हासिल करेंगे, हमने तख्ता पलटा और आज बड़े बहुमत के साथ हमने तीनों राज्यों में सशक्त और प्रबल सरकार बनाई है। श्री मोदी ने बदली देश की राजनीतिक संस्कृति। आज प्रधानमंत्री ने अपने कामों से देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाया है अब देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटूट विश्वास है।
श्री नड्डा ने कहा,“कांग्रेस के नेता गारंटी केवल एक बार देते हैं और पूरी नहीं करते हैं, पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं और जो नहीं कहते वह भी कर दिखाते हैं। जनता द्वारा गारंटी और देश सेवा पर मोहर, तीन राज्यों की बड़ी जीत के बाद देश की जनता ने दिखा दिया है कि अगर उनको किसी पर भरोसा है तो श्री मोदी की गारंटी पर है।”
उन्होंने कहा कि भाजपा का तेलंगाना में सात फीसदी से 14 फीसदी मत बड़ा और मिजोरम में दो गुना मत बढ़ा। यह सब दिखता है कि पूरे देश भर में भाजपा मजबूत तरीके से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में भी हम चारों सीटें जीतकर हैट्रिक लगाएगी और केंद्र में भी एक बार फिर हैट्रिक लगाते हुए देश के प्रधानमंत्री मोदी को बनाएंगे। यह हैट्रिक से हैट्रिक तक का सफर रहेगा।
उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने बदली देश की दिशा। आयुष्मान भारत के अंतर्गत 50 करोड़ लोगो को पांच लाख सालाना मिल रहा है। हमारे समय में हमें इलाज के लिए पैसे दिलाने के लिए बड़ी मेहनत करनी पड़ती थी, अब सुविधा घर द्वार मिल रही है। श्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में हिम केयर योजना चला कर जो आयुष्मान भारत के अंतर्गत नहीं आते थे उन्हें भी स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करी।
श्री नड्डा ने कहा कि आईएमएफ की रिपोर्ट से भी स्पष्ट है कि 13.5 करोड़ लोग देश में गरीबी रेखा से बाहर आ गए है और अति गरीबी भारत में एक फीसदी से भी कम हो गई हैं।आज तो चीन का एक अखबार कहता है कि भारत तेज गति से आगे बड़ रहा है, भरता नई दिशा खड़ी करता है और भारत में विकास आगे बड़ रहा हैं। यह ऐतिहासिक है पहली बार चीन ने भारत की इतनी बड़ी तारीफ की है।
श्री नड्डा ने कहा,“भारत आज 11 से पाचवीं बड़ी अर्थवस्त्ता बन गया है। श्री मोदी की गारंटी है कि वर्ष 2027 में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। आज भारत दुनिया का मेडिकल हब गया है, भारत पूरे विश्व को दवाइयां भेज रहा है।”
उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधयेक विधानसभा और लोक सभा में नारी को शक्ति को बढ़ाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नारी शक्ति को शक्तियां प्रदान की गई है तीन तलाक भी खत्म किया गया। आज गांव ,गरीब, वंचित, शोषित, युवा, किसान, महिला सभी वर्गाे को बड़ा बल मिला यह। यह केवल इसलिए क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में 28 लाख लोगों को हिमाचल पीएम ग्राम अन्न योजना का लाभ मिल रहा है। श्री मोदी ने हिमाचल को 11000 करोड़ को हाइडल प्रोजेक्ट, 1300 करोड़ का एम्स, 5 मेडिकल कॉलेज, कैंसर सेंटर, मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल, सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, फोर लेन दिए है। हिमाचल ने आज तक कभी ऐसा काम नहीं देखा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने हिमाचल को सब कुछ दिया।”
उन्होंने कहा कि आपदा के समय हिमाचल का दुख केंद्र ने समझा, सब देखा, सब समझा। केंद्र सरकार ने आपदा के समय हिमाचल की सब संभव सहायता की है। अभी तक केंद्र ने 1782 करोड आपदा के भेजा है। पर कांग्रेस ने नेता करते है कुछ नही दिया।
श्री नड्डा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा,‘‘कुछ नही आया डालना जेबा में तो आना क्या। कांग्रेस के नेताओं को बोलने से पहले सोचना चाहिए।’’ उन्होंने जनता से पूछा की आपदा में कांग्रेस के नेता आया या आई, कोई भाई बहन आए हिमाचल की सुध ली।
श्री नड्डा ने कहा कि कांग्रेस के नेता घड़याली आंसू बहते है और कुछ नही। अब कांग्रेस की गारंटियो की बात कर लेते है। पूछना चाहूंगा कि जनता को इन गारंटीयों से कुछ मिला, महिलाओं को 1500 मिले, गोबर खरीदी, दूध, बिजली, कुछ मिला उत्तर साफ है नहीं मिला।
उन्होंने कहा कांग्रेस आप झूठ बोलते हैं जो कहते हैं वह कभी नहीं करते हैं तो इसलिए जनता सावधान रहे। उन्होंने कहा की यह हिमाचल की कांग्रेस सरकार बैक गियर की सरकार है, 900 संस्थान बंद, स्कूल बंद, 200 करोड़ हिम केयर के रोके। आप ही बताओ की जो काम कोई करते हैं उनके कामों को यह पीछे ले जाते हैं और खुद कोई काम करते नहीं। यह है बैक गियर की सरकार।
श्री नड्डा ने कहा,“भाजपा को सरकारों ने जो कहा था वो किया और जो नहीं कहा था वो भी किया। दोनों पार्टियों में अंतर साफ है। कांग्रेस सरकार ने हिमाचल में डीजल में सात रुपये और सीमेंट को 20 रुपये बढ़ाया। भाजपा ने घटाया पर कांग्रेस ने बढ़ाया। कांग्रेस की सरकारों का केवल यही काम है जितनी भी भाजपा की सरकारों वाले राज्य है वहां डीजल की कीमतों को घटाया जा रहा है।”
इस आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, सिकंदर कुमार, त्रिलोक कपूर, सुखराम चौधरी, सांसद सुरेश कश्यप , सभी विधायक , मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।...////...