कांग्रेस की हमेशा से हिंदू विरोधी मानसिकता : शर्मा
17-Nov-2022 02:49 PM 6258
भोपाल, 17 नवंबर (संवाददाता) कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ के केक से जुड़े एक कथित वीडियो पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस के नेतृत्व पर हिंदू विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया है। श्री शर्मा ने यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि कांग्रेस नेतृत्व हमेशा से हिंदू विरोधी मानसिकता का रहा है। कांग्रेस जवाब दे कि ऐसा क्यों किया गया है, एक तरफ़ हनुमानजी की पूजा करते हैं, दूसरी तरफ़ फ़ोटो लगाकर केक काटते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^