कांग्रेस किसानों के भारत बंद में उनके साथ खड़ी रहेगी-डोटासरा
15-Feb-2024 11:15 PM 7371
जयपुर, 15 फरवरी (संवाददाता) राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि किसान आंदोलन के चलते शुक्रवार को किसानों के भारत बंद के आह्वान का कांग्रेस समर्थन करते हुए किसानों के साथ खड़ी रहेगी। श्री डोटासरा ने गुरुवार को यहां प्रेस वार्ता में यह बात कही। उन्होंने कहा कि किसान यूनियनों ने सोलह फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है तथा कांग्रेस पार्टी किसानों द्वारा भारत बंद किये जाने के आह्वान का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि किसानों के शांतिपूर्वक चलाये जा रहे आन्दोलन के तहत आयोजित भारत बंद का समर्थन करते हुये कांग्रेस पार्टी अपील करती है कि किसी प्रकार राजकीय सम्पत्ति का कोई नुकसान नहीं हो यह सुनिश्चित करते हुये कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में उनके साथ रहेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^