कांग्रेस मुख्यालय में जनता दर्शन के लिए रखा जाएगा मनमोहन का पार्थिव शरीर
27-Dec-2024 11:04 PM 1947
नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (संवाददाता) पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को शनिवार सुबह जनता दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा में यह जानकारी देते हुए बताया "कल 28 दिसंबर को सुबह 08 बजे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय ले जाया जाएगा और जनता तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कल सुबह 8.30 से 9.30 बजे के बीच श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिलेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^