कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया पदाधिकारी को हाइजैक करने का आरोप
18-Apr-2024 10:46 PM 5711
लखनऊ, 18 अप्रैल (संवाददाता) उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी के सह संयोजक विकास अग्रहरि को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ कार्यकर्ता जबरन ले गये और उनके गले में भाजपा का अंगवस्त्र पहला कर फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर दी। पार्टी के मीडिया विभाग के चेयरमैन सीपी राय ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि 17 अप्रैल को अमेठी निवासी विकास अग्रहरि को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने एक पत्र जारी कर प्रदेश सह संयोजक बनाया था जबकि देर रात भाजपा के कुछ अराजक तत्वों के द्वारा विकास अग्रहरि को जबरन ले जाकर उनके गले में भाजपा का अंगवस्त्र डालकर फोटो खिंचवाकर मीडिया एवं सोशल मीडिया पर चलवाकर भाजपा में शामिल होने की फर्जी खबर चलाई गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^