कांग्रेस ने भर्ती रोको गिरोह बनाया हुआ है: सैनी
10-Sep-2024 11:21 PM 4821
चंडीगढ़, नारनौंद 10 सितंबर (संवाददाता) हरियाणा के नारनौंद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु की नामांकन जनसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस को घेरते हुये कहा है कि कांग्रेस ने भर्ती रोको गिरोह बनाया हुआ है। श्री सैनी ने कहा कि कांग्रेस की इस भर्ती रोको गिरोह ने 25 हजार युवाओं की नौकरियों को लटकाने का काम किया है।उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुये कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है, आठ अक्टूबर को सरकार बनते ही सबसे पहला काम 25 हजार युवाओं को नौकरी देने का किया जायेगा, इसके बाद ही वह शपथ लेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^