कांग्रेस ने दो पूर्व विधायकों को पार्टी से किया निष्कासित
08-Feb-2022 11:40 PM 6898
देहरादून 08 फरवरी (AGENCY) उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी अनुशासन के खिलाफ कार्य करने वाले दो पूर्व विधायकों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव (संगठन) मथुरा दत्त जोशी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। श्री जोशी ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी, हरिद्वार की अनुसंशा पर पूर्व विधायक तसलीम अहमद तथा जिला कांग्रेस कमेटी, पिथौरागढ़ की अनुसंशा पर पूर्व विधायक नारायण राम आर्य को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक अनुशासित संगठन है। इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा तथा जो भी पार्टी अनुशासन की लाईन पार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों को भी निर्देश दिये गये हैं कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जाय।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^