कांग्रेस ने जम्मू की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परियोजनाओं को नुकसान पहुंचाया: जितेंद्र
23-Apr-2024 11:54 PM 8712
जम्मू, 23 अप्रैल (संवाददाता) केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने शाहपुर-कांडी परियोजना और उझ बहुउद्देशीय परियोजना सहित जम्मू की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परियोजनाओं को नुकसान पहुंचाया है, जिससे सांबा, कठुआ और जम्मू जिलों के पूरे शुष्क भूमि क्षेत्र को सिंचित किया जा सकता था। ये दोनों परियोजनाएं 2019 में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद ही शुरू हो सकीं। डॉ. सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर रहने वाले लोगों को चार प्रतिशत आरक्षण से भी वंचित रखा। उन्होंने सांबा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार जुगल किशोर शर्मा के समर्थन में विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसकी सहयोगी सरकारों ने न केवल सांबा और कठुआ के कंडी क्षेत्रों का हक छीनकर उनका नुकसान किया, बल्कि क्षेत्रीय भेदभाव का दृष्टिकोण अपनाकर कुछ वर्गों को खुश करने के लिए राष्ट्रीय हित के खिलाफ काम करने की हद तक भी चली गयीं। सांबा में 26 अप्रैल को मतदान होने वाला है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^