कांग्रेस ने जीआर राजू को बनाया आंध्र प्रदेश का नया अध्यक्ष
23-Nov-2022 09:40 PM 5499
नयी दिल्ली 23 नवंबर (संवाददाता) कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश इकाई के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जीआर राजू को प्रदेश अध्यक्ष तथा उनके सहयोग के लिए चार कार्यकारी अध्यक्ष और 55 अन्य पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने इन नियुक्तियों को संस्तुति दी है और नव नियुक्त पदाधिकारियों को अपना काम तत्काल शुरू करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि श्री राजू के साथ उनके सहयोग के लिए वरिष्ठ नेता एम वाली, जग्गा गौतम, श्रीमती पी सनकारा तथा आर राकेश रेडी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है जबकि एम एम पल्लम राजू को कांग्रेस कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है और प्रचार समिति का दायित्व जी वी हर्ष कुमार को मीडिया और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी ने प्रदेश के लिए 18 सदस्यीय राजनीतिक मामलों की समिति का गठन किया है। इसके साथ ही 34 सदस्यों वाली एक समन्वय समिति भी बनाई गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^