कांग्रेस ने करन महरा को बनाया उत्तराखंड का अध्यक्ष
10-Apr-2022 10:28 PM 4949
नयी दिल्ली 10 अप्रैल (AGENCY) कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता करन महरा को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेश का नया अध्यक्ष बनाया है। पार्टी ने राज्य विधानसभा के लिए विधायक दल का नेता तथा उप नेता भी नियुक्त कर दिया है। पार्टी ने यशपाल आर्य को विधायक दल का नेता और भुवन चंद कापरी को उप नेता नियुक्त किया है । कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन सभी पदों पर इन नेताओं की नियुक्ति को मंजूरी दी है और नए पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से काम संभालने को कहा है। गौरतलब है कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद श्रीमती गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा देने के लिए कहा था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^