कांग्रेस ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति सत्र आयोजित किया
12-Oct-2023 10:36 PM 5621
नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (संवाददाता) कांग्रेस ने आगामी मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक रणनीति पर चर्चा के लिए गुरुवार को एक बैठक की। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक यहां कांग्रेस मुख्यालय में हुई। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मिजोरम के लोग आगामी विधानसभा चुनाव में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं। श्री खड़गे ने कहा, 'हमें विश्वास है कि मिजोरम कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेगा और हमें सेवा करने का मौका देगा, जैसा कि हमने पहले भी किया है।' उन्होंने कहा कि पार्टी का इस खूबसूरत राज्य के साथ एक ऐतिहासिक संबंध है, जिसमें शांति, विकास और कल्याण शामिल है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^