कांग्रेस ने ओडिशा के लिए गठित की तीन सदस्यीय पर्यवेक्षक समिति
10-Mar-2024 10:11 PM 8491
नयी दिल्ली 10 मार्च (संवाददाता) कांग्रेस ने ओडिशा में आगामी विधानसभा चुनाव तथा लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदेश तथा केंद्रीय संगठन के बीच समन्वय बनाने के लिए तीन सदस्यीय केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। कांग्रेस महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस, पार्टी के प्रदेश प्रभारी महासचिव तथा सम्बद्ध केंद्रीय सचिवों के साथ समन्वय बनाने के लिए यह नियुक्ति की है। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने इन नामों को संस्तुति दी है और उन्हें तत्काल प्रभाव से काम शुरू करने के लिए कहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^