कांग्रेस ने पांच और उम्मीदवारों के नाम किये घोषित
26-Mar-2024 11:53 PM 6974
नयी दिल्ली, 26 मार्च (संवाददाता) कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की मंगलवार को सातवीं सूची जारी कर दी जिसमें पांच प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों का चयन कर उनके नामों को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने छत्तीसगढ़ के सरगुजा (अजजा) सुश्री शशि सिंह, रायगढ़ (अजजा) से डॉ मेनका देवी सिंह, विलासपुर से देवेन्द्र सिंह तथा कांकेर (अजजा) बीरेश ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने कल की तरह आज भी तमिलनाडु से एक उम्मीदवार घोषित किया है और प्रदेश के मयिलडुथुरायी से वकील आर सुधा को टिकट दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^