कांग्रेस ने सत्ता सुख के लिए देश में लगाया आपातकाल-भजनलाल
25-Jun-2025 11:28 PM 3887
जयपुर, 25 जून (संवाददाता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण, परिवाद एवं भ्रष्टाचार की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने हमेशा सत्ता की लालसा में देश हित को नुकसान पहुंचाया और सत्ता सुख के लिए ही आपातकाल लगाया। श्री शर्मा बुधवार को माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में संविधान हत्या दिवस पर आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने देश में आपातकाल की घोषणा की और भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का घृणित प्रयास किया। यह दिन भारतीय इतिहास में संविधान हत्या दिवस के रूप में दर्ज है। उन्होंने कहा कि आज आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हमारा कर्तव्य है कि हम उस दौर की क्रूरता को याद करें, उससे सबक लें और संकल्प लें कि भारत का लोकतंत्र कभी फिर से इस तरह के दमन का शिकार नहीं हो।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^