कांग्रेस नेता के दुष्कर्म पर टिप्पणी का मामला लोकसभा में उठा
17-Dec-2021 03:51 PM 1680
नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (AGENCY) केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के एक नेता द्वारा दुष्कर्म के संदर्भ में की गई टिप्पणी का मामला शुक्रवार को लोकसभा में उठाया गया। श्रीमती ईरानी ने प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न का जवाब देते समय कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि विपक्षी पार्टी को अपने इस नेता को न्याय के जद में लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ सदस्य यहां उन्हें बोलने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं और यदि वे गरीब महिलाओं एवं बच्चों की सेवा में विश्वास करते हैं तो ऐसा नहीं करना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘अगर आप महिलाओं के मदद में विश्वास करते हैं तो उस विधायक की निंदा करिये जिसने कहा है कि अगर दुष्कर्म होता है तो उसका आंनद लेना चाहिए। जो लोग यहां आसन के निकट हैं, वो पहले अपने राजनीतिक संगठन के पास जाएं और उस व्यक्ति को न्याय के जद में लाएं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^