कांग्रेस प्रत्याशी के सहयोगी की कथित हत्या का मामला, दिग्विजय उतरे सड़क पर
18-Nov-2023 11:23 PM 4475
छतरपुर, 18 नवंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो क्षेत्र में कांग्रेस नेता विक्रम सिंह उर्फ नाती राजा के सहयोगी सलमान की कथित हत्या के विरोध में आज वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सक्रिय हो गए। उन्होंने मृत सलमान के परिजनों से मुलाकात के बाद खजुराहो थाने के पास धरना भी दिया। राज्यसभा सांसद श्री सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर इस संबंध में एक पोस्ट भी की हैं। दरअसल मतदान के एक दिन पहले गुरुवार की रात्रि में खजुराहो थाना क्षेत्र के चंद्रनगर टोरिया इलाके में राजनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह उर्फ नाती राजा का अपने समर्थकों की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया और उनके समर्थकों से विवाद हो गया था। इसी दौरान नाती राजा के सहयोगी सलमान की चारपहिया वाहनों से दबकर मौत हो गयी। इस मामले में नाती राजा की शिकायत पर खजुराहो थाने में शुक्रवार को पटेरिया और उनके समर्थकों के खिलाफ हत्या और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^