कांग्रेस सत्ता में आयी तो संस्थाएं होंगी आरएसएस मुक्त: राहुल
31-Oct-2022 11:38 PM 7873
हैदराबाद, 31 अक्टूबर (संवाददाता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी के केन्द्र की सत्ता में आने के बाद न्यायपालिका, नौकरशाही और मीडिया जैसी संस्थाओं को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के नियंत्रण से मुक्त किया जायेगा। रंगा रेड्डी जिले के कोथूर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में श्री गांधी ने कहा कि देश में संस्थाओं की स्वायत्ता को भारी नुकसान हुआ है। कांग्रेस की सरकार आने पर इन संस्थानों में एक निश्चित स्वतंत्रता कायम रखी जाएगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^