कांग्रेस विधायक सचिन बिरला भाजपा में हुए शामिल
08-Oct-2023 07:35 PM 3839
भोपाल, 08 अक्टूबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद के समक्ष आज यहां भाजपा प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर श्री बिरला का स्वागत किया। विधायक श्री बिरला ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में सरकार की जनहितैषी नीतियों और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी मुझे जो भी दायित्व देगी उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन और प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^