कान्स से था मृणाल सेन का गहरा कनेक्शन
14-May-2024 12:35 PM 8847
मुंबई, 14 मई (संवाददाता) बॉलीवुड के महान फिल्मकार मृणाल सेन का कांस से गहरा कनेक्शन रहा था।मृणाल सेन भारत के उन चुनिंदा फिल्मकारो में शामिल हैं जो देश का सिनेमा सरहद पार लेकर गये। उनकी फिल्मों ने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में नाम कमाया। 14 से 25 मई तक फ्रांस के कांस शहर में 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। आज मृ़णाल सेन की जयंती हैं।कांस से मृणाल सेन का गहरा कनेक्शन रहा है। मृणाल सेन ने अपने कई सारे जन्मदिन कान्स में बिताए थे।मृणाल सेन कभी अपना जन्मदिन नहीं मनाते थे लेकिन एक साल उनके दोस्तों ने कान्स में उनके लिए सरप्राइज पार्टी रखी। पार्टी बड़ी धूमधाम से मनाई गई।मृणाल सेन वर्ष 1982 कान्स में मेंबर ऑफ जूरी के तौर पर गए थे। वहां पर नॉवेलिस्ट गेब्रियल, गेर्सिया मार्क्वेज भी जूरी का हिस्सा थे। इस दौरान दोनों की काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। बाद में दोनों ने हवाना में एक फिल्म स्कूल में काफी समय साथ वक्त बिताया। वर्ष 2010 में कान्स ने डिसाइड किया कि मृ़णाल सेन की फिल्म खानदान की स्क्रीनिंग कान्स क्लासिक सेक्शन में की जाएगी। हालांकि वह कान्स का हिस्सा नहीं बन पाये। अपनी फिल्मों के जरिए समाज के अलग-अलग पहलुओं को कैमरे में कैद करने वाले महान फिल्म निर्देशक मृणाल सेन, 30 दिसंबर, 2018 को 95 साल की उम्र में हमेशा के लिए इस जहां से रुखसत हो गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^