15-Nov-2024 06:47 PM
3598
गोण्डा,15 नवंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश में देवीपाटन मंडल के गोण्डा व बलरामपुर जिलों में शुक्रवार कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सरयू , घाघरा , राप्ती , टेढ़ी , मनोरमा , विसुही , कुआनो समेत सभी प्रमुख नदियो में सरोवरों और पोखरों में लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान दान किया।
गोण्डा में कर्नलगंज तहसील क्षेत्र में बह रही सरयू नदी के सकरौर , परसपुर क्षेत्र के पसका में स्थित सरयू,घाघरा और टेढ़ी नदियों के संगम ,सदर के सोनरसा ,तिर्रे मनोरमा ,टेढ़ी नदी , घाघरा, कुआनो और विसुही व अन्य सरोवरों पोखरों में लाखों महिलाओं व पुरुष भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाकर स्नान कर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना कर मनोकामनाये मांगी।...////...