‘काशी-तमिल संगमम’ की उच्चस्तरीय तैयारियां हों : मुख्यमंत्री योगी
06-Nov-2022 10:08 PM 6832
वाराणसी, 06 नवंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वाराणसी में आला अधिकारियों के साथ बैठक कर 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक जनपद में आयोजित होने वाले ‘काशी-तमिल संगमम’ तथा सोमवार, 07 नवंबर को होने वाले देव-दीपावली के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। योगी ने उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि एक माह तक चलने वाले ‘काशी-तमिल संगमम’ की सभी तैयारियां उच्चस्तरीय होनी चाहिए। इसके साथ ही सोमवार को होने वाले देव दीपावली पर्व को पूरे हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया जाए। गंगा घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के चाकचौबंद एवं मुकम्मल इंतजाम सुनिश्चित किए जाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^