कबीर खान की फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ काम करेंगे भुवन अरोड़ा
01-Jun-2023 05:37 PM 4224
मुंबई, 01 जून (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता भुवन अरोड़ा फिल्म निर्देशक कबीर खान की फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ काम करते नजर आयेंगे।भुवन अरोड़ा ने शाहिद कपूर के साथ प्राइम वीडियो की हिट वेब सीरीज फर्जी में काम किया है। भुवन अब कबीर खान के साथ काम करने वाले हैं।इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की अहम भूमिका होगी। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया जायेगा।भुवन अरोड़ा ने कहा, मैं कबीर सर के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित और खुश भी हूं। वह कहानियों को बहुत ही बखूबी चुनते हैं जो तारीफ के काबिल है। यह भी एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण फिल्म है जिसके लिए काफी तैयारी करनी पड़ रही है। यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में मैं एक ऐसी भूमिका में नज़र आऊंगा, जिसे मैंने पहले कभी नहीं निभाया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^