21-Aug-2024 08:50 PM
6661
भोपाल, 21 अगस्त (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि भाजपा जनता पार्टी ने आजादी के बाद प्रदेश की लगभग 11 विधानसभा सीटें कभी नहीं जीती हैं। हमें संगठन पर्व के माध्यम से उन विधानसभाओं में पार्टी संगठन को मजबूत कर जीत का परचम फहराना है।
डॉ यादव ने आज यहां भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संगठन पर्व की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यशाला को डाॅ यादव के अलावा राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद और प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी नेतृत्व में मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस प्रदेश की जनसंख्या साढ़े आठ करोड़ से अधिक है। वर्तमान में प्रदेश में 4.30 करोड़ मतदाता हैं। ऐसे में डेढ़ करोड़ का लक्ष्य कोई बहुत बड़ा लक्ष्य नहीं है। हमारे सामने अभी आकाश बाकी है, 4.30 करोड़ मतदाताओं में डेढ़ करोड़ का लक्ष्य प्राप्त कर के लिए सरकार भी अपना कार्य कर रही है।...////...