कड़ाके की ठंड में सरकारी कर्मचारियों के मोदी की रैली में पहुंचने पर विपक्षी दलों ने कसा तंज
07-Mar-2024 07:45 PM 8364
श्रीनगर 07 मार्च (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर में विपक्षी दलों ने गुरुवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक रैली में सरकारी कर्मचारियों की मौजूदगी को लेकर सरकार पर तंज कसा। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया कि केंद्र शासित प्रदेश की इस राजधानी में श्री मोदी की रैली में शामिल होने के लिए सरकारी कर्मचारियों को शून्य से नीचे तापमान के बीच तड़के भेजा गया था।सरकारी कर्मचारियों को सुबह पांच बजे शून्य से नीचे तापमान में बडगाम बस स्टैंड पर वाहनों में बिठाया गया और प्रधानमंत्री की रैली में ले जाया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^