कमला बेनीवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया धनखड़ ने
15-May-2024 07:07 PM 6574
नयी दिल्ली 15 मई (संवाददाता) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने त्रिपुरा, गुजरात और मिजोरम की पूर्व राज्यपाल एवं राजस्थान की पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ कमला बेनीवाल के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। श्री धनखड़ ने बुधवार को यहां जारी एक शोक संदेश में कहा कि डाॅ बेनीवाल एक योग्य प्रशासक और वरिष्ठ राजनेता थी। वह नारी सशक्तिकरण का प्रतीक थी। उनकी सरलता और कर्तव्य निष्ठा लोगों को प्रभावित करती थी। उप राष्ट्रपति ने कहा, “मैं डाॅ बेनीवाल से पांच दशक से परिचित हूं। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर उनके परिजनों और मित्रों को यह दुख सहने की शक्ति दे। ओम शांति।” डॉ बेनीवाल ने आज जयपुर के फोर्टिस अस्पताल अंतिम सांस ली। वह 97 वर्ष की थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^