कमलनाथ के महाराष्ट्र जाने के बाद कांग्रेस हुई अनाथ-शिवराज
22-Jun-2022 11:21 PM 8506
उज्जैन, 22 जून (AGENCY) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस पार्टी पर तंग कसते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के महाराष्ट्र जाने के बाद पूरी पार्टी अनाथ हो गई। श्री चौहान यहां भाजपा के महापौर व पार्षद प्रत्याशी के समर्थन में जन आशीर्वाद रैली के बाद आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि श्री कमलनाथ के महाराष्ट्र जाने के बाद पार्टी अनाथ हो गयी। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार ने अपने 15 माह की कार्यकाल में प्रदेश की जनता के साथ झूठ बोलने के सिवाय कुछ नहीं किया। गरीबों की हितग्राही योजना बंद कर दी। जो अपनी सरकार नहीं बचा पाए वो आज महाराष्ट्र में सरकार बचाने गए हैं। श्री चौहान ने आगे तंज कसते हुए कहा कि ट्वीटर नाथ ने ऐसे प्रत्याशी को अवसर दिया है जो उन्हीं की तरह सिर्फ सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते और झूठ परोसने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि उज्जैन के विकास और व्यापार की चिंता के साथ साथ गरीब को रोजगार देने की चिंता भी हम कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^