कमलनाथ ने प्रदेशवासियों को दी नई वर्ष की शुभकामनाएं
31-Dec-2022 10:10 PM 2473
भोपाल 31 दिसंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नव वर्ष 2023 के लिए प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस की ओर जारी विज्ञप्ति के अनुसार श्री कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता से कहा कि हम सब 'नया साल, नई सरकार' का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश गंगा जमुनी तहजीब का प्रदेश है। यही भारत का ऐसा प्रदेश है, जहां इतनी बड़ी संख्या में आदिवासी भाई बहन रहते हैं, अनुसूचित जाति के लोग रहते हैं और सभी धर्म और सभी जातियों के लोग रहते हैं। हमारे आपसी प्रेम और सौहार्द के कारण ही मध्य प्रदेश को शांति का टापू कहा जाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^