15-Dec-2022 05:19 PM
2046
भोपाल, 15 दिसंबर (संवाददाता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आज हमला बोलते हुए कहा कि वे मीडिया में बने रहने के लिए बहाना ढूंढते हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए लिखा है, 'प्रदेश में इस समय निलंबन का नाटक चल रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंच पर कर्मचारियों को सस्पेंड करने की नौटंकी करते हैं, जबकि कागजों में ऐसा कुछ भी नहीं होता। उनके पास अब प्रदेश की जनता को बताने के लिए कुछ नहीं बचा।'
श्री कमलनाथ ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, 'रोज नए बहाने ढूंढते हैं कि किसी ना किसी तरह मीडिया में बने रहें, उनकी बौखलाहट साफ दिखायी दे रही है। सिर्फ पुलिस, प्रशासन और पैसे का दुरुपयोग करना जानते हैं।...////...