कमलनाथ ने उज्जैन में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया
28-Jun-2022 11:33 PM 8694
उज्जैन, 28 जून (AGENCY) वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज उज्जैन में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा भी मौजूद थे। श्री कमलनाथ ने यहां प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना भी की। कांग्रेस नेताओं ने इस मौके पर परंपरागत पूजा के अवसर पर धारण किए जाने वाले वस्त्र पहने। श्री कमलनाथ ने उज्जैन में पार्टी के महापौर प्रत्याशी महेश परमार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राज्य की शिवराज सरकार पर हमले बोले और कहा कि वास्तव में विकास कार्य कांग्रेस ही करती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^