कंगना रानौत पुलिस के समक्ष हुई हाजिर
23-Dec-2021 05:49 PM 1270
मुंबई, 23 दिसंबर (AGENCY) बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानौत गुरुवार को पश्चिमी उपनगर खार थाने में किसानों के संबंध में सोशल मीडिया पर अपनी टिप्पणी के संबंध में बयान दर्ज कराने के लिए पेश हुयीं। किसानों के संबंध में दी गयी टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी ने कहा कि वह अपना बयान दर्ज कराने थाने पहुंची थी। पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। श्री सिद्दीकी ने बंबई उच्च न्यायालय से यह भी कहा था कि वह 22 दिसंबर को खार पुलिस के सामने पेश होंगी। बुधवार को हालांकि उनके वकील ने उनकी पेशी के लिए एक और तारीख मांगी थी। बम्बई उच्च न्यायालय ने 25 जनवरी, 2022 तक कंगना को गिरफ्तार नहीं करने के लिए आदेश दिया था। उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करके मांग की थी उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द कर दिया जाय। कंगना ने दिल्ली की सीमा पर आंदोलन करने वाले किसानों को अपने इंस्टाग्राम में खालिस्तानी आंदोलन कहा था जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी थी। पुलिस ने कंगना के खिलाफ समुदाय की धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर आहत करने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए के तहत मामला दर्ज किया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^