कन्नड़ लोगों की सांस्कृतिक विरासत का अपमान कर रही कर्नाटक की कांग्रेस सरकार : विजयेंद्र
04-Oct-2024 09:25 PM 1757
मैसूर 04 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने राज्य सरकार पर दशहरा उत्सव के दौरान प्रमुख ऐतिहासिक हस्तियों की स्मारक पट्टिकाओं को हटाकर कन्नड़ लोगों की सांस्कृतिक विरासत का अपमान करने का आरोप लगाया है। श्री येदियुरप्पा ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा, “कांग्रेस सरकार कर्नाटक के इतिहास और विरासत की अवहेलना करके ‘गजनी मोहम्मद संस्कृति’ को बढ़ावा दे रही है। इन पट्टिकाओं को हटाना न केवल महान कन्नड़ हस्तियों की स्मृति पर हमला है, बल्कि कन्नड़ राज्य और दशहरा उत्सव का भी सीधा अपमान है।” उन्होंने इसे राज्य की कला और संस्कृति का जश्न मनाने वाले उत्सव पर काला धब्बा बताया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^