कन्वर्स ने भारत में खोला पहला शोरूम, हर्षवर्धन कपूर, खुशी कपूर ब्रांड एंबेसडर
14-Nov-2024 09:02 PM 1640
मुंबई, 14 नवंबर (संवाददाता) नाईकी समूह के अनुषंगी ब्रांड कन्वर्स ने भारत में कदम रखते हुये मुंबई में अपना पहला एक्सक्लूसिव स्टोर खोला है और बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन कपूर, अभिनेत्री खुशी कपूर को भारतीय बाजार के लिये अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कन्वर्स ब्रांड की ओर से गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि उसका यह स्टोर मुंबई के लिंकिग रोड पर बनकर तैयार है। कंपनी ने कहा है कि इसका उद्घाटन जल्द किया जाएगा। कन्वर्स फुटवियर और युवा वर्ग के लिये स्टाइलिश परिधानों के लिये जाना जाता है। स्पोर्ट्सवियर बनाने वाली प्रसिद्ध कंपनी नाईकी समूह का यह ब्रांड 115 वर्ष पुराना है। कन्वर्स ने कहा, "हम भारत में ब्रांड के नए चेहरे के रूप में बॉलीवुड अभिनेता के पुत्र अभिनेता हर्षवर्धन कपूर और श्रीदेवी की पुत्री एवं अभिनेत्री ख़ुशी कपूर को पेश करते हुए रोमांचित है। मुंबई में हमारे स्टोर का उदघाटन जल्द ही किया जाएगा।" कंपनी का कहना है कि वह भारत में युवाओं को उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप उनके पसंदीदा परिधानों को उनके नजदीक लाना चाहती है और उन्हें खरीददारी का एक नया अनुभव देना चाहती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^