15-Dec-2021 05:02 PM
1660
भोपाल, 15 दिसंबर (AGENCY) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कपड़े पर वस्तु एवं सेवा कर बढ़ाने के भारतीय जनता पार्टी सरकार के फैसले से कपड़ा व्यवसाय तबाह होने का आरोप लगाया है।
श्री कमलनाथ ने आज अपने ट्वीट में कहा कि कपड़े पर 01 जनवरी 2022 से जीएसटी की दर 5 फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी करने व ई वे बिल के निर्णय का कपड़ा व्यापारी लगातार विरोध कर रहे हैं। भाजपा सरकार के इस निर्णय से कपड़ा व्यवसाय तबाह हो जायेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार को कपड़े पर प्रस्तावित जीएसटी दर वृद्धि को तत्काल निरस्त करना चाहिए और कपड़ा और अन्य रोज़मर्रा की जरूरी वस्तुओं को ई वे बिल के दायरे से बाहर लाकर व्यापारियों की मांगों पर तत्काल सहानुभूतिपूर्ण निर्णय लेना चाहिये।
श्री कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस व्यापारियों की इस मांग का पूर्ण समर्थन करती है और इस संघर्ष में उनके साथ खड़ी है।
वहीं एक अन्य ट्वीट में उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग चुनाव के पूर्व 'अब की बार महंगाई से राहत वाली सरकार' की बात किया करते थे, उनकी सरकार में थोक महंगाई दर 30 साल के सबसे ऊंचे स्तर 14.23 फीसदी पर पहुंच चुकी है। भाजपा सरकार में कच्चे तेल, खाद्य पदार्थ, सब्जियां और रोज़मर्रा की वस्तुएं, सभी की कीमतें आसमान छू रही हैं। भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर रही है।...////...