कर्मचारियों की एनपीएस के तहत की जाने वाली दस प्रतिशत की मासिक कटौती को समाप्त करने की मंजूरी
24-Mar-2022 11:26 PM 2465
जयपुर 24 मार्च (AGENCY) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य कर्मचारियों के समान ही एक जनवरी 2004 के बाद नियुक्त राजकीय उपक्रमों एवं स्वशासी निकायों के कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए एनपीएस के तहत की जाने वाली दस प्रतिशत की मासिक कटौती को समाप्त करने की मंजूरी दी है। यह निर्णय आगामी एक अप्रैल को देय मार्च माह के वेतन से प्रभावी होगा। इस प्रकार इन कार्मिकों के मार्च 2022 के वेतन बिलों से भी एनपीएस की कटौती नहीं होगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वित्त और विनियोग विधेयक वर्ष 2022-23 पर हुई चर्चा के जवाब में एक जनवरी, 2004 और इसके पश्चात नियुक्त राज्य कर्मचारियों से की जाने वाली मासिक एनपीएस कटौती को एक अप्रैल 2022 को देय मार्च माह के वेतन से समाप्त करने की घोषणा की थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^