कर्नाटक भाजपा ने राहुल के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी
21-Sep-2024 07:36 PM 5216
बेंगलुरु 21 सितंबर (संवाददाता) कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ हाल ही में अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान अनुसूचित जातियों (एससी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी के कथित मामले में शनिवार को हाई ग्राउंड्स थाने में शिकायत दर्ज करायी। कर्नाटक विधान परिषद में विपक्ष के नेता चालावाड़ी नारायणस्वामी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने हाई ग्राउंड्स थाने में शिकायत दर्ज करायी। शिकायत में जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में श्री गांधी के भाषण को लेकर भारत की आंतरिक सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता पर चिंता जतायी गयी है। शिकायत में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की ओबीसी समुदाय के बारे में अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए तीखी आलोचना की गयी है तथा कहा गया है कि उनकी टिप्पणियों ने न केवल लाखों लोगों की गरिमा पर आंच आयी है , बल्कि उनके संघर्षों की संवैधानिक मान्यता का भी अनादर किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^