कर्नाटक कांग्रेस का 'राजभवन चलो' मार्च निकाला
31-Aug-2024 04:24 PM 1530
बेंगलुरु 31 अगस्त (संवाददाता) कर्नाटक कांग्रेस ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत पर सत्ता के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए शनिवार को 'राजभवन चलो' विरोध मार्च निकाला। उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने विरोध मार्च का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन का उद्देश्य राज्यपाल के कार्यालय की अखंडता को बनाये रखना और इसे राजनीतिक हथियार बनने से रोकना है। उन्होने स्पष्ट किया कि यह मार्च मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की ओर से नहीं है। उन्होंने कहा , “ राज्यपाल ने मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) मामले में मुख्यमंत्री पर मुकदमा चलाने की सहमति दी है। मामला फिलहाल अदालत में है। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्यपाल का कार्यालय एक तटस्थ संवैधानिक इकाई बना रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^