कर्नाटक में भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन, ममता के इस्तीफे की मांग
17-Aug-2024 10:12 PM 5773
बेंगलुरु 17 अगस्त (संवाददाता) केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला कार्यकर्ताओं ने हाल ही में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की निंदा करते हुए शनिवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया। सुश्री करंदलाजे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “यह मामला बेहद दुखद है। संसद में हालांकि आपराधिक संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल गयी है, लेकिन कई राज्य इसे प्रभावी ढंग से लागू करने में विफल रहे हैं। पश्चिम बंगाल के संदेशखली मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपराधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाना चाहिए था, फिर भी उन्होंने उनका समर्थन किया। इस नरमी ने दूसरों को समान अपराध करने का आत्मविश्वास दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^