कर्नाटक में दो जनवरी से शुरू होगा भाजपा का बूथ विजय अभियानः जोशी
01-Jan-2023 10:00 PM 5987
हुबली 01 जनवरी (संवाददाता) केंद्रीय संसदीय कार्य और कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश के हर बूथ में किसी भी अन्य पार्टी से कम से कम एक वोट अधिक हासिल करने के लिए दो से 12 जनवरी तक बूथ विजय अभियान नामक एक नया आंदोलन शुरू करेगी। श्री जोशी ने रविवार को यहां एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अभियान का उद्देश्य हर घर तक पहुंचना और हर बूथ के नीचे ठोस उपस्थिति सुनिश्चित करना और आने वाले चुनावों में सभी बूथों पर जीत हासिल करना है। दस दिवसीय अभियान के दौरान बूथ, मंडल व जिला स्तरीय कमेटियों का गठन किया जाएगा। सभी तक पहुंचने के लिए पार्टी के कार्यक्रमों को संप्रेषित करने और वितरित करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाए जाएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^