कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के 35 मामले आये सामने
24-May-2025 07:57 PM 1854
बेंगलुरु, 24 मई (संवाददाता) कर्नाटक सरकार ने इस वर्ष अब तक राज्य में कोराना संक्रमण के कुल 35 सक्रिय मामलों की सूचना दी है। इनमें से 32 मामले सिर्फ बेंगलुरु शहर में दर्ज किए गए हैं। इस जानलेवा वायरस से अभी तक किसी की जान नहीं गयी है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 20 दिनों में कोराना के मामलों में वृद्धि देखी गयी है। आज तक कोविड से संबंधित कोई मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने जनता से कोविड अनुकूल व्यवहार (सीएबी) का सख्ती से पालन करने की अपील की है ताकि इस वायरस के प्रसार को रोका जा सके।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^