करौली में कर्फ्यू की अवधि दस अप्रैल तक बढ़ाई
07-Apr-2022 10:47 PM 8968
भरतपुर 07 अप्रैल (AGENCY) राजस्थान के करौली में नवसंवत्सर के अवसर पर दो अप्रेल को हुए उपद्रव के बाद लगाए गए कर्फ्यू को अब 10 अप्रैल के 12 बजे मध्य रात्रि तक बढ़ा दिया गया है। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा जारी आदेशो के अनुसार अब शुक्रवार से कर्फ्यु में सुबह नौ से 12 बजे तक खाद्य सामग्री, पेट्रोल मेडिकल सहित तमाम आवश्यक वस्तु खरीदने के लिए तीन घंटे की ढील रहेगी। दूसरी तरफ करौली में उपद्रव के बाद गुरुवार को छठे दिन भी शहर में सन्नाटा पसरा रहा और लोग कर्फ्यू मे सुबह मिली 2 घण्टे की छूट में अपनी जरूरत का सामान खरीदने के बाद घरों में कैद हो गए। कर्फ्यु के बीच इंटरनेट की सेवाएं बंद रहने से करौली के लोगों पिछले 6 दिनों से शेष दुनिया से कटे हुए है और उन्हें दिन और रात का समय व्यतीत करने में बेहद असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। करौली में कर्फ्यु के बीच भारी फोर्स की तैनाती के बाबजूद अभी भी माहौल में तनावपूर्ण शांति दिखाई दे रही है जिसकी बजह से आमजन के अंदर भय व्याप्त है और लोग अपने आपको सहज महसूस नही कर पा रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^