करौली में वनरक्षक 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार
19-Sep-2022 09:57 PM 7836
जयपुर 19 सिंतबर (संवाददाता) राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने करौली जिले में वनरक्षक राजेन्द्र सिंह को एक मामले में 22 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए आज रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की करौली इकाई को परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई कि वन क्षेत्र में मिट्टी खुदाई के मामले नहीं बनाने की एवज में मासिक बंधी के रुप में करौली जिले के कार्यालय क्षेत्रीय वन अधिकारी, रेंज मण्डरायल के वन रक्षक राजेन्द्र सिंह एवं अन्य कार्मिकों द्वारा 22 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^