करीबी मुकाबले में हारकर जापान ओपन से बाहर हुए प्रणय
02-Sep-2022 05:11 PM 6832
ओसाका, 02 सितंबर (संवाददाता) भारत के स्टार शटलर एचएस प्रणय ने जापान ओपन 2022 के पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल में शुक्रवार को विश्व चैंपियनशिप ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट, चीनी तापेई के चोऊ तिएन चेन के हाथों हार का सामना किया। तिएन चेन ने प्रणय को एक घंटा 20 मिनट चले करीबी मुकाबले में 21-17, 15-21, 22-20 से हराया। प्रणय की हार के साथ इस सुपर 750 टूर्नामेंट में भारतीय अभियान की भी समाप्ति हो गयी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^