करिश्मा कक्कड़ और चांदनी मेहता का भोजपुरी लोकगीत 'राजा जी के पातर कमरिया' रिलीज
05-Jul-2024 11:22 AM 5494
मुंबई, 05 जुलाई (संवाददाता) गायिका करिश्मा कक्कड़ और अभिनेत्री चांदनी मेहता का भोजपुरी लोकगीत 'राजा जी के पातर कमरिया' रिलीज हो गया है।भोजपुरी लोकगीत 'राजा जी के पातर कमरिया' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।इस गाने में दिखाया गया है कि एक युवा पत्नी जोकि बहुत सुंदर है, वह अपने पति से बहुत प्यार करती है और वह अपने पति की तारीफों के पुल बांध रही है।वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'राजा जी के पातर कमरिया' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को करिश्मा कक्कड़ ने गाया है। वीडियो में चांदनी मेहता नजर आ रही हैं। इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी - योगेश, डीओपी गौरव राय - रंजन, एडिटर आलोक गुप्ता, कास्ट्यूम डिजाइनर बादशाह बादशाह खान, कंपोजर पंचम सिन्हा हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^