करियर की बेहद महत्वपूर्ण फिल्म है शहजादा : कार्तिक आर्यन
24-Nov-2021 03:19 PM 8795
मुंबई, 24 नवंबर (AGENCY) बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म करियर की बेहद महत्वपूर्ण फिल्म है।रोहित धवन के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘शहजादा’ में कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की मुख्य भूमिकाये है। कार्तिक आर्यन ने बताया है कि 'शहजादा' उनके करियार की बेहद महत्वपूर्ण और बड़ी है।फिल्म शहजादा की शूटिंग काफी बड़े पैमाने पर की जा रही हैं। गौरतलब है कि भूषण कुमार, अल्लू अरविंद, अमन गिल द्वारा निर्मित फिल्म ‘शहजादा’ में कार्तिक आर्यन और कृति सैनन के अलावा मनीषा कोईराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेड़कर की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 04 नवंबर 2022 को रिलीज होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^