करियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी रैंक पर पहुंचे सात्विक-चिराग
25-Jul-2023 04:47 PM 5465
कुआला लंपुर, 25 जुलाई (संवाददाता) दो दिन पहले कोरिया ओपन 2023 का खिताब जीतने वाली सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने मंगलवार को विश्व रैंकिंग में करियर का सर्वश्रेष्ठ दूसरा स्थान हासिल कर लिया। सात्विक-चिराग ने लियांग वेई केंग और वांग चैंग की चीनी जोड़ी को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल किया। भारतीय युवाओं ने कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में इस चीनी जोड़ी को हराया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^