कृषि क्षेत्र में भविष्य को आकार दे रही महिलायेें सम्मानित
18-Dec-2024 07:39 PM 3657
नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (संवाददाता) पेप्सिको इंडिया ने कृषि क्षेत्र में महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए कृषि क्षेत्र में भविष्य का आकार दे रही महिलाओं को रेवोल्यूशनारी पुरस्कार से सम्मानित किया है। भारत भर से दस महिला किसान सम्मानित की गईं, जिन्होंने कृषि क्षेत्र में महिलाओं के नेतृत्व और प्रेरणा देने वाले उदाहरण प्रस्तुत किए। इन महिलाओं का चयन पूरे देश से प्राप्त नामांकनों के मूल्यांकन के बाद किया गया था। इस मूल्यांकन के लिए एक बाहरी जूरी का गठन किया गया था, जिसका नेतृत्व नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेश चंद ने किया। जूरी ने पांच श्रेणियों में नामांकनों की समीक्षा की और विजेताओं का चयन किया गया। लिंग भेदभाव को तोड़ना और सर्वोत्तम खेती प्रथाओं को लागू करने के लिए पश्चिम बंगाल की तपसी पाल को स्वर्ण और राजस्थान की संजू योगी को रजत पुरस्कार से नवाजा गया। महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण के लिए तेलंगाना का गणपति स्व सहायता समूह को स्वर्ण और उत्तर प्रदेश का सरयान किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड को रजत पुरस्कार मिला।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^